जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज सहित राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया। वे लोग अपने स्कॉलरशिप में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। ये डॉक्टर अपनी मांग पूरी होने तक हर सोमवार को इसी तरह काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करते रहेंगे और 6 अप्रैल से हड़ताल पर चले जाएंगे। यह लोग लंबे समय से अपनी स्कॉलरशिप बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर नेटवर्क के बैनर चले यह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...