धनबाद, मार्च 30 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) झारखंड ने सीनियर रेसिडेंट एवं इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड संशोधन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। रविवार को आईएमए झारखंड की ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आईएमए झारखंड के अयध्यक्ष डॉ एके सिंह कर रहे थे। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ धन्वंतरि तिवारी को ज्ञापन भी भेजा गया है। बैठक में आईएमए के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आईएमए जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क झारखंड द्वारा संचालित आंदोलन को जायज बताते हुए कहा कि स्टाइपेंड संशोधन की मांग लंबे समय से लंबित है। बढ़ती महंगाई और चिकित्सा सेवाओं के दबाव को देखते हुए हर तीन वर्ष में स्टाइपेंड की समीक्षा आवश्यक है। डॉ सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.