दरभंगा, जून 22 -- दरभंगा। मिलान चौक स्थित जूनियर डीपीएस की नई शाखा का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक हुआ। उद्घाटन चेयरवुमन मिथिलेश देवी, मेयर अंजुम आरा, वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा, पूर्व पार्षद बदरे आलम, वार्ड पार्षद (24), प्राचार्या स्वाति भौमिक नंदी एवं उप प्राचार्या रश्मि कुमारी ने किया। मेयर अंजुम आरा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...