इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। खो.खो एसोसिएशन इटावा की ओर से जूनियर बालक बालिका खो खो चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा । यह चयन ट्रायल 19 अप्रैल को पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 9 बजे से होगा । यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डा. कैलाश चंद्र यादव ने दी है। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा.मुकेश यादव मौजूद रहेंगे।संगठन के पदाधिकारियों हिमांशु यादव , राणा यादव, लालू यादव, नरदेव आर्य, विमल कुमार, कौशलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र ने बताया है कि 18 वर्षीय बालक बालिका ट्रायल में भाग लेने के लिए सुबह 9 तक पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में पहुंच जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.