जूनियर क्लर्क भर्ती में दोबारा होगा टाइपिंग टेस्ट
वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में 30 अप्रैल को हुई जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा में दोबारा कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (सीटीटी) लिया जाएगा। बुधवार को बीएचयू की रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से लगभग 1300 अभ्यर्थियों को इसकी सूचना दी गई है। अभ्यर्थियों से टेस्ट के संबंध में पांच जुलाई तक सहमति मांगी गई है। इसके बाद टेस्ट की तिथियां जारी की जाएंगी। टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है। बीएचयू में जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती के लिए 30 अप्रैल को परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा में वर्षों से कार्यरत कई संविदा कर्मचारियों ने भी दावेदारी की थी। परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट को लेकर काफी हंगामा हुआ था। लोहता स्थित एक केंद्र पर अभ्यर्थियों ने कुछ लोगों को अतिरिक्त समय देने का आरोप लगाया था। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.