भभुआ, जनवरी 29 -- आरबीएस ने विजन यूथ को सात विकेट से पराजित कर ट्रॉफी जीता विनिश, सिद्धार्थ, देवेंद्र और कृष विशेष पुरस्कार से नवाजे गए (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जगजीवन स्टेडियम में जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में आरबीएस क्रिकेट क्लब का मुकाबला विजन युथ क्रिकेट क्लब से हुआ, जिसमें आरबीएस क्रिकेट क्लब ने विजन यूथ क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दिया। विजन यूथ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विनिश की शानदार गेंदबाजी के सामने 29.4 ओवर में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मनीष ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 68 रन, कप्तान वसीम अख्तर ने 39 रन, संदीप ने 24 रन और सुधांशु रंजन ने 18 रन बनाए। आरबीएस की ओर से विनिश ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। इसके अलावा यथार्थ ने 2 और आशिष व आबिद 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे। विजन यूथ के 186 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.