चंदौली, मई 19 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर स्थित बीपी स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को आयोजित ज्योति कान्वेंट अंतर स्कूली जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर की टीम विजेता रही। टीम के खिलाड़ियों ने यंग स्टार बक्सर को फाइनल मुकाबले में 70 रन की करारी शिकस्त देते हुए खिताबी जीत हासिल की। प्रतियोगिता ज्योति कान्वेंट स्कूल अलीनगर मुगलसराय की ओर से स्कूली बच्चों को खेल के विकास को लेके कराई गई।फाइनल मैच में टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर ने पूरे निर्धारित बीस ओवर में 202 रन बनाए। जिसमें कप्तान फिरदोश शाह ने ओपनर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक 59 रन बनाए जिसमें सात बाउंड्री और दो छक्के शामिल थे। अनुज 39 और आदर्श सेकंड ने 43 रन की तेज पारी खेली। जबकि अंश यादव ने नाबाद 25 रन की पारी खेली ब...