सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जूनियर कैंब्रिज स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। जिससे पूरे वातावरण में ज्ञान और विज्ञान की ज्योति जलाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान विषय पर भाषण, विचार प्रस्तुति एवं संवाद सत्र का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान के महत्व, वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा की भूमिका पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षा मनोरमा एक्का ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना समय की आवश्यकता है। विज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.