प्रयागराज, मार्च 16 -- सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों के फिर 650 से अधिक पद घट गए हैं। राम कुमार भारद्वाज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य मामले में उच्च न्यायालय की ओर से 19 फरवरी के आदेश के अनुसार उच्चीकृत विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों के पद कम कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सहायक अध्यापक के 600 से अधिक और प्रधानाध्यापकों के 50 से अधिक घट गए हैं। 2021 में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद पिछले साल सत्यापन के दौरान सहायक अध्यापकों के 242 पद घटकर 1262 हो गए। इसी प्रकार प्रधानाध्यापकों के 137 पद घटने के बाद 253 रह गए। इसके चलते पांच साल से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को झटका लगा है। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि पांच...