जूनियर इंजीनियर भर्ती में 1731 का पहला आवंटन जारी
प्रयागराज, जुलाई 9 -- कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 के तहत फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन (एफआरटीए) घोषित कर दिया है। आयोग ने उपलब्ध 1731 रिक्तियों के सापेक्ष 1731 अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों एवं पदों के लिए अस्थायी रूप से चयनित किया है। इस भर्ती की पहली चरण की परीक्षा का परिणाम छह मार्च 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें 15607 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए चुना गया था। इनमें से 14062 अभ्यर्थी सात अप्रैल को आयोजित पेपर टू में शामिल हुए। बाद में 10 से 14 जून 2026 तक ऑनलाइन पोस्ट एवं विभागों की प्राथमिकताएं मांगी गईं, जिसमें 11052 अभ्यर्थियों ने अपनी पसंद दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- SSC JE Tier 2 Result 2026 Out, Direct Link: 1731 उम्मीदवारों का सपना हुआ साकार, ऐसे करें मेरिट लिस्ट डाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.