बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। चंदौसी मार्ग स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। इस अवसर पर भावुक होते हुए कक्षा 12 के छात्रों ने वचन दिया कि वे विद्यालय से एक ऐसी मिसाल कायम करके जाएंगे, जिसे आगे बढ़ाना जूनियर्स की जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने छात्रों के मार्गदर्शन हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.