गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद, संवाददाता। एबीईएसआईटी में सीनियर विद्यार्थियों का विदाई समारोह अलोहा 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर्स ने सीनियर्स के लिए प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम में विदित गुप्ता के सुरीले सोलो गायन और कॉलेज म्यूजिकल बैंड के प्रदर्शन ने सभी को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. उपासना पांडेय ने किया। कार्यक्रम में आर्या गुप्ता, श्रेया, काव्या और आर्यन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। फैशन शो और विजेताओं की घोषणा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...