देहरादून, फरवरी 27 -- हरिद्वार। फाल्गुन मास में रंगों और उल्लास के बीच धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज ने अनोखे अंदाज में होली मनाई। जहां एक ओर बरसाना की लठमार होली और मथुरा की फूलों की होली देशभर में प्रसिद्ध है, वहीं शुक्रवार को हरिद्वार में साधु संतों ने पंचकव्य की होली खेली। पंचकव्य में गाय के गोबर और पारंपरिक रंगों से होली खेलकर सनातन परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जूना अखाड़ा से जुड़े संतों ने माया देवी मंदिर प्रांगण में गोबर होली का आयोजन किया। इस दौरान निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा के संतों ने एक दूसरे को रंग और पंचकव्य लगाकर शुभकामनाएं दीं। भज कीर्तन और जयघोष के बीच संत समाज ने उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान संतों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दीं। साधु संत पारंपरिक ढोल नगाड़ों की धुन पर झू...