नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Bata india share price: जूते-चप्पल बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 63.98 करोड़ रुपये रहा है। बाटा इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 52 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।क्या कहा कंपनी ने? बाटा इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसकी आय चार प्रतिशत बढ़कर 978.95 करोड़ रुपये हो गई। आय में यह बढ़ोतरी प्रीमियम उत्पादों की बिक्री और मात्रा बढ़ोतरी के बल पर हुई। कंपनी का कुल खर्च तिमाही के दौरान सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 911.08 करोड़ रुपये रहा। यह भी पढ़ें- ...