सिमडेगा, फरवरी 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। टाउन थाना की पुलिस ने शहरी क्षेत्र स्थित एक फुटवियर दुकान से चल रहे नशीली दवाओं का अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए नशे के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की शाम टाउन थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि एसपी को मिले गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शहर के गुलजार गली स्थित सम्राट बूट हाउस से मो सैफ अंसारी नामक युवक द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवा पैभोन स्वास प्लस की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही थी। है। सूचना के आलोक में एसपी एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक, एसआई प्रदीप महतो, एसआई विकास कुमार, एसआई श्याम नंदन सिंह सहित कई पुलिस कर्मी शामिल रहे। इस टीम के द्वारा सम्...