औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- अग्निशमन टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा फोटो- 28 अप्रैल एयूआर 11 कैप्शन- आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के हनुमान मंदिर के सामने मो. मेराजुल हसन के जूता-चप्पल गोदाम के उपर छत पर सोमवार की देर रात लगभग 1 बजे अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दाउदनगर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर तुरंत काबू पा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग अगर मुख्य गोदाम तक पहुंच जाती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी और आस-पास के घरों में भी भारी नुकसान होने की आशंका थी। यह भी पढ़ें- टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ खाक हालांकि अग्निशमन टीम की तेजी के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की ज...