मोतिहारी, जनवरी 31 -- मोतिहारी.। शहर के मीना बाजार जानपुल रोड में पानी टंकी के समीप स्थित एक जूता-चप्पल के शोरूम में बिजली के शॉर्ट सर्किट से गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मोतिहारी फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी व एक छोटी गाड़ी सहित चकिया फायर ब्रिगेड की एक गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके साथ ही आग लगने की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान जूता चप्पल के शोरुम व गोदाम में रखा करीब 1.40 करोड़ का सामान जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...