बलिया, फरवरी 3 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा में बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित गिरीश गुप्त की होलसेल व रिटेल की दुकान में मंगलवार की शाम को भीषण आग लग गई। बिजली के शार्ट सर्किट के चलते हुए हादसे के चलते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में धुआं फैल गया और आसपास के दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन पानी खत्म होने से वापस चली गयी। उधर, आग लगने के कारण दुकान में जूता-चप्पल और अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड की गाड़ी मंगाई गई। हादसे में दुकानदार को भारी नुकसान का अनुमान है। एहतियातन प्रशासन ने बिजली आपूर्ति भी काट दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...