बिजनौर, जून 4 -- बिजनौर/अफजलगढ़। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक जूता कारोबारी के आवास पर छापेमारी की। टीम पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ गांव पहुंची थी, जिससे लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम ने कई घंटों तक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कारोबारी के लंदन में रह रहे बेटे से भी वीडियो कॉल पर पूछताछ की गई। हालांकि कि इस कार्रवाई की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब छह बजे ईडी की टीम गांव मीरापुर मोदीवाला निवासी जूता कारोबारी हाजी मोहम्मद अली पुत्र अब्दुल मजीद के आवास पर पहुंची। यह भी पढ़ें- टीटीडी घी मिलावट मामले में ईडी ने छह राज्यों में छापे मारकर 60 लाख जब्त किए टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की और वि...