कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से गुरुवार को जूडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के अंडर 52 किग्रा में सृष्टि शुक्ला पहले, हिमांशी द्विवेदी दूसरे रिचा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 57 किग्रा वर्ग में सोनाली भारद्वाज ने प्रथम, अनुष्का सिंह ने द्वितीय, रिचा ने तृतीय और आराध्या सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंडर 63 किग्रा वर्ग में किरण वर्मा ने पहला, तग्रहा खान ने दूसरा, यशी यादव ने तीसरा और जीरा सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के अंडर 66 किग्रा में निखिल भारद्वाज ने पहला, अर्षित राजपूत ने दूसरा, सुधांशु पाण्डेय ने तीसरा और अरीब खान ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर 78 किग्रा वर्ग में प्रिायंशु यादव प्रथम, हर्ष प्रताप यादव द्वितीय, तेज प्रताप तृतीय और करण कुमार चतुर्थ स्थान ...