एटा, मई 23 -- शनिवार को डॉ. लोकमन दास पब्लिक स्कूल में जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विनर ट्रॉफी डॉ.लोकमान दास पब्लिक स्कूल एटा और रनर अप की ट्रॉफी कासगंज ने प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधक स्वागत पचौरी ने कहा कि आज के समय में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। जूडो कोच सुरभि पांडे के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने क्षमता प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शौर्य कासगंज ने बेस्ट जूडो की ट्रॉफी प्राप्त की। बालिका वर्ग में जय वर्मा डॉ. लोकमान दास ने बेस्ट जूडो की ट्रॉफी प्राप्त की। प्रतियोगिता में मोहम्मद आसिफ (टेक्निकल सेक्रेटरी नेशनल रेफरी), पंकज कुमार, शिवम पांडे, शिवांगी पांडे, इशरत, कृतिका मिश्रा, सुरभि पांडे ने रेफरी की भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...