गुड़गांव, अगस्त 15 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। बजघेड़ा जूडो अकादमी में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय जूडो दंगल में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में करीब 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकादमी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग मुकाबलों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 10 वर्षीय अवनी चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। अवनी के अलावा सायांश, रक्षित और देव गंडास ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। वहीं गर्वित त्यागी ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में गुरुग्राम की पदक संख्या पांच तक पहुंचाई। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच गुरुग्राम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन स्थानीय स्तर पर जूडो...