रामगढ़, मई 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण विद्या मंदिर में सोमवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा पलक कुमारी गुप्ता की उल्लेखनीय उपलब्धि का उत्सव मनाया गया। पलक ने अस्मिता सिटी लीग 2026 के तहत खेलो इंडिया कार्यक्रम में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला खेल कार्यालय रामगढ़ की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई थी। जूडो के अंडर-14 आयु वर्ग और 36 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पलक ने उत्कृष्ट तकनीक और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में पलक को पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफलता में...