सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 19 से 23 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर की खिलाड़ी दाक्षि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए -48 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी हो गया है। जूडो प्रशिक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि दाक्षि ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता में उन्होंने कड़े मुकाबलों के बीच यह पदक अपने नाम किया। दाक्षि की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के संरक्षक ए.सी. गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. एस.के. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...