बरेली, जनवरी 6 -- बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरुष एवं महिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों एवं एक स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम सहित लगभग 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बरेली की महिला वर्ग 78 किलोग्राम श्रेणी में सीमा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि 70 किलोग्राम वर्ग में दीक्षा शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम श्रेणी में दीक्षांत ने कांस्य पदक और 100 किलोग्राम वर्ग में अंकित कुमार ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बरेली डिस्ट्रिक्ट नॉर्मल ब्लाइंड एंड डेफ जूडो एसोसिएशन के अध्यक...