मेरठ, जुलाई 20 -- लखनऊ में आयोयित पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश जूडो राज्य स्तरीय महाकुंभ में चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर एकेडमी और जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मेरठ उपविजेता बना। चौधरी राजपाल सिंह जूडो स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष सतेन्द्र फौजी ने बताया कि एकेडमी प्रशिक्षुओं सिद्धार्थ चौधरी ने मिनी सब जूनियर वर्ग ओपन वेट कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। युवान चौधरी ने भी रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सब-जूनियर वर्ग में शुभ शर्मा ने 55 केजी भार वर्ग में स्वर्ण, अनमोल ने 40 केजी में रजत, भूमि ने 44 केजी में स्वर्ण, भक्ति ने 48 केजी में स्वर्ण, आराध्या ने 44 केजी में कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों ...