मेरठ, मार्च 17 -- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाकर पदक अपने नाम किए। चौधरी राजपाल सिंह जूडो स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने प्रतियोगिता में छह गोल्ड सहित 10 पदक जीतकर परचम लहराया। चौधरी राजपाल सिंह जूडो एकेडमी प्रबंधक सतेन्द्र फौजी ने बताया कि जनपद स्तरीय बालक बालिका जूडो प्रतियोगिता में एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपने अपने भार वर्ग और आयु वर्ग में जीत दर्ज की। एकेडमी की बालिका प्रशिक्षुओ सृष्टि सिवाच, भूमि सिवाच, भक्ति सिवाच, आराध्या भारद्वाज और बालक वर्ग में अभिजीत सिवाच, सोनाक्षी शर्मा ने गोल्ड मेडल और अंशिका मुडालिया ने कांस्य, शोभित कांस्य, अपराजित विहान ने कांस्य और वीर चौधरी ने रजत पदक जीतकर एकेडमी और क...