फरीदाबाद, नवम्बर 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पानीपत में रविवार को होने वाली तृतीय फॉर्मर गोल्ड कप जूडो टूर्नामेंट के लिए जिले की जूडो टीम का गठन हो गया है। अंडर 10 आयुवर्ग में रिद्धिमन को सिंह 25 किलो, यादवेंद्र सिंह को 30 किलो, केशव राणा को 35 किलो, सैयद दानिश अली को 40 किलोसे अधिक भार वर्ग में चयनित किया गया है। वहीं अंडर 12 के 35 किलो भार वर्ग में अथर्व भारद्वाज को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा बालिकाओं के 26 किलो वर्ग में वानी अग्रवाल को, 36 किलो में नित्या गयोल व विहिका सिंह मोरी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं अंडर-14 आयुवर्ग में हर्षी अग्रवाल को 32 किलो, चैतन्या कात्यायन व अंशिका भारद्वाज 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के लिए चयनित किया गया है। बालक वर्ग में परवाह सैनी 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्थान दिया गय...