वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भेलूपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी में चल रही पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। समापन से पहले हुई प्रतियोगिता में जूडो चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण 1 रजत पर कब्जा कर 36वीं वाहिनी रामनगर पीएसी प्रथम स्थान पर रही। वहीं, 48वीं वाहिनी सोनभद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।वुशू चैम्पियनशिप में 36वीं रामनगर ने सर्वाधिक 40 अंक प्राप्त किए। पेचक सिलाट स्पर्धा में 9 गोल्ड 2 रजत 2 कांस्य प्राप्त कर 34वीं भुल्लनपुर ने प्रथम और 4वी वाहिनी प्रयागराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कराटे में 36वीं वाहिनी प्रथम और 39वीं वाहिनी ने द्वितीय स्थान पाया। यह भी पढ़ें- भेलूपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी में चल रही पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का बुधवार को...