मेरठ, जून 13 -- गांव देहात क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं अपने कुशल प्रदर्शन के दम पर देश विदेश में नाम रोशन कर रही है। जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर देर ऐसा ही एक गांव इकलौता है, जहां कि एथलीट उड़न परी पारूल चौधरी ने अपने खेल प्रदर्शन से देश विदेश में परचम लहराया। अब जूडो खिलाड़ी वैभव सेन ने चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग का मौका पाया। खिलाड़ी के चयन पर भराला और इकलौता गांव में खुशी की लहर दौड गई। चयनित खिलाड़ी चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के भराला का प्रशिक्षु है। एकेडमी निदेशक सतेन्द्र फौजी ने बताया चयनित होनहार जूडो खिलाड़ी वैभव सेन ने चंडीगढ़ में 10 से 13 जून तक आयोजित जूडो नेशनल चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पद...