गिरडीह, मार्च 25 -- सियाटांड़ के बयालिस वर्षीय मनोज कुमार वर्मा इन दिनों स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में जुटे हैं। उनका सफाई या यूं कहें कि स्वच्छता के प्रति समर्पण भाव को देखकर हर कोई उनका बड़प्पन किए बिना नहीं रह पाते हैं। अब लोग उन्हें प्यार से 'सफाई का दिवाना' भी कहते हैं। गन्ना जूस मशीन चलाने वाले मनोज, साथ लेकर चलते हैं प्लास्टिक क्रेट:बताते चलें कि गन्ना जूस मशीन चलाकर जिविकोपार्जन करने वाले मनोज वर्मा जूस मशीन के साथ फलों के साथ आने वाले प्लास्टिक क्रेट साथ लेकर चलते हैं ताकि जूस पीने के बाद ग्राहक सड़कों व जहां-तहां प्लास्टिक व कागज़ के ग्लास को ना फेंके। जब क्रेट ग्लासों से भर जाता है तो वह उसका उचित निस्तारण भी करते हैं अर्थात उसे जलाकर नष्ट कर देते हैं या फिर गड्ढे में दबा देते हैं। इससे ग्लास इधर-उधर उड़ने व गंदगी फैलाने से...