जूट वॉल हैंगिंग उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, डीएम ने सुनी कारीगरों की समस्याएं
गाजीपुर, मई 17 -- देवकली। ओडीओपी जूट वॉल हैंगिंग उद्योग से जुड़े कारीगरों से रविवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। पहाड़पुर कलां गांव में कारीगरों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। पूर्व ग्राम प्रधान मुनाजिर आलम ने वर्ष 2010 में बने प्रशिक्षण भवन को अब तक चालू न किए जाने और चकरोड पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। वहीं ग्रामीणों ने कब्रिस्तान व डीह बाबा की चहारदीवारी, रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटाने तथा सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। जिलाधिकारी ने गांव में सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाकर चार करने तथा चकरोड और रामलीला मैदान से दो सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने जूट उद्योग को पुनर्जीवित करने का भी आश्वासन दिया। क्षेत्र के पहाड़पुर कलां, ईशनपुर, भितरी, रसूलपुर कोलवर, सम्मनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.