जूट डेकोर्टिकेटर और मखाना पॉपिंग मशीन से मूल्य संवर्धन पर जोर
कटिहार, अगस्त 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जूट और मखाना उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के लिए अब केवल उत्पादन नहीं, बल्कि प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में बुधवार को डंडखोरा प्रखंड के सोंती गांव में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आधुनिक जूट डेकोर्टिकेटर मशीन, समेकित कृषि प्रणाली मॉडल तथा मखाना पॉपिंग मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर आधुनिक तकनीक अपनाने और उत्पादों को बेहतर बाजार से जोड़ने पर बल दिया। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार की पहल पर भारत सरकार की संस्था एनआईएनएफईटी कोलकाता के वैज्ञानिकों की टीम कटिहार पहुंची। टीम ने जूट किसानों के बीच आधुनिक जूट डेकोर्टिकेटर मशीन का प्रदर्शन कर उसके संचालन, उपयोगिता और लाभों की जानकारी दी。
कम समय, कम लागत और बेहतर गुणवत्ता डीएम ने प्रदर्शन के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.