सहारनपुर, जून 15 -- देवबंद। सिख समाज के निहंग सिंह संप्रदाय के जुड़वा भाइयों के साथ तल्हेड़ी बुजुर्ग में मारपीट के तीन आरोपियों को पुलिस सोमवार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बीती सात जून को नकुड़ के मोहल्ला चौधरियान निवासी जुड़वा भाई हरकीरत सिंह और परमजोत सिंह तल्हेड़ी बुजुर्ग में अपनी माता के साथ दवाई लेने आ रहे थे। इस दौरान बाइक की टक्कर लगने के मामले में उनका कई युवकों से विवाद हो गया था। युवकों ने दोनों भाइयों के साथ क्रिकेट बेट व स्टम्प आदि से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, दो गिरफ्तार निहंग भाईयों का आरोप था कि मारपीट के दौरान उनकी पगड़ी खींचते हुए आरोपियों ने कृपाल भी छीन ली थी। मामले में पुलिस ने ष्घायल परमजोत सिंह की तहरीर पर म...