कानपुर, मई 4 -- कानपुर। फिक्की फ्लो कानपुर चैप्टर ने एआई सक्षम डिजिटल साक्षरता लैब ''पहल'' की शुरुआत डीजी कॉलेज से की थी। सोमवार को जुहारी देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में इसका उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि फ्रंटियर स्प्रिंग्स के साथ चेयरपर्सन अनुराधा वार्ष्णेय ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद वीएसएसडी कॉलेज और महिला महाविद्यालय, किदवई नगर में इसकी शुरुआत की जानी है। सभी संस्थानों में 32 कंप्यूटर, 32 कुर्सियां और चार स्मार्ट एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है। वाइस चेयरपर्सन सुषमा सिंह और इवेंट चेयर्स अनंता स्वरूप एवं नीति टंडन ने विचार रखे। यहां दीप्ति अग्रवाल, सीमा लाहोटी आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...