सीवान, मार्च 28 -- पचरुखी, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। जिसमें पचरुखी बाजार, सरौती और मखनूपुर गांव के जुलूस में घोड़ा और बैंड-बाजे की आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय बाजार से निकले जुलूस में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की मनमोहक झांकियों ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया, और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जुलूस दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर बाजार होते हुए भवानी मोड़ के रास्ते बंद चीनी मिल परिसर के शिव मंदिर परिसर तक गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। शांतिपू...