मऊ, अप्रैल 11 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के सोहिलपुर गांव में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकले जुलूस के दौरान नाच-गाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के साथ मारपीट तक की नौबत आ गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जुलूस गांव में परंपरागत रूप से निकाला जा रहा था। इसी दौरान नाच-गाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छोटेलाल चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही अभय चौहान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभा...