औरैया, अप्रैल 15 -- सहार। कस्बा सहार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दो डीजे वाहन सीज कर दिए। पुलिस के अनुसार जुलूस के दौरान आयोजकों को नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उल्लंघन जारी रहा। इस पर जुलूस समाप्त होने के बाद दोनों डीजे वाहनों को जब्त कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहारों व जुलूसों में नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। यह भी पढ़ें- डीजे के शोर में खूब टूटे कानून के बंधन यह भी पढ़ें- रास्ते में रोक दिया आंबेडकर जयंती का जुलूस यह भी पढ़ें- आंबेडकर की झांकी सुबह क्षतिग्रस्त करने पर पुलिस और आयोजकों में हुआ विवाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...