महाराजगंज, अप्रैल 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महुअवा महुई गांव में आंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दलित बस्ती स्थित मनरेगा पार्क से निकल रहे जुलूस में शामिल होने जा रहा एक युवक हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक मनरेगा पार्क की बाउंड्री वॉल कूदकर जुलूस में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में पकड़े स्टील पाइप में लगा झंडा ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज बिजली के तार से स्पर्श कर गया। यह भी पढ़ें- समारोह में झंडा लगाते समय करंट से युवक-युवती झुलसे करंट लगते ही युवक बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसके दोनों हाथ और सीना गंभीर रूप से प्रभावित हो गया। पूर्व प्रधान सुदीश निषाद, परिजन और स्थान...