मऊ, जून 20 -- मऊ, संवाददाता। मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। यह भी पढ़ें- मोहर्रम का जुलूस समय पर निकालने और संपन्न कराने पर जोरबैठक में की गई अपील जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से शासन की गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने की अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। ताजिया की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया के संबंध में उन्होंने युवाओं को अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के ल...