सिद्धार्थ, अप्रैल 14 -- सिद्धार्थनगर। सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने मंगलवार को आंबेडकर जयंती पर निकलने वाले जुलूस मार्ग का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजक के साथ वार्ता कर जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाए। इसमें किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने आयोजकों से कहा कि निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालें। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जुलूस से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बैठक में अंबेडकर जयंती को शांति पूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा यह भी पढ़ें- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सुरक्षा चाक-चौबंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...