धनबाद, अप्रैल 30 -- बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी के दिन मोटर साइकिल जुलूस पर पथराव के मामले में आरोपित जेल में बंद मोहम्मद वकार, शेख असगर, शहिद, एहसान, वारिश, जमाल, मुस्ताक आलम, इमरान शेख, इबरार, अरशद, यातुल, एयाज, नासिर व मकसूद, मोबीन, शत्रुघ्न महतो, दिनेश पात्रा, चिरंजीत राय की ओर से दायर नियमित जमानत याचिका बुधवार को जिला व सत्र न्यायधीश चतुर्थ प्रफुल्ल कुमार की अदालत ने खारिज कर दी। 27 मार्च 2026 रामनवमी के दिन शाम में पुलिस को सूचना मिली कि मारुति क्लब आमझर अखाड़ा की ओर से निकाले गए मोटर साइकिल जुलूस पर भिखराजपुर के पास एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। यह भी पढ़ें- बलियापुर जुलूस पथराव में आरोपियों की बेल पर फैसला सुरक्षित इससे 15 मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस टीम दंडाधिकारी की मौजूदगी में घटना स्थल पर पह...