औरंगाबाद, मार्च 26 -- औरंगाबाद जिले में रामनवमी के मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रामनवमी के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर भी आवश्यक व्यवस्था की गई है। 26 मार्च से 29 मार्च तक शोभायात्रा और जुलूस निकाला जाना है। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर यह आयोजन होना है। इसको लेकर मोटरसाइकिल और साइकिल जुलूस सहित डीजे के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। हथियार के प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी। औरंगाबाद जिला प्रशासन के द्वारा एक संयुक्त आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि लाइसेंस प्राप्त आठ जुलूस निकाले जाने हैं। शोभा यात्रा की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में रामनवमी पूजा समिति, सत्येंद्र नगर के साथ एक पुलिस टीम दी गई है। इसी तरह श्री राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.