पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मियों ने शहर में जुलूस निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संविदा पर कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं। पर अब तक स्थायित्व और सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने राज्य आधारित स्थायी स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह आवश्यक कदम है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एसएनए-एसपार्श प्रणाली के कारण वेतन भुगतान में देरी हो रही है। समय से ...