उरई, मई 14 -- उरई। संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी किए जाने के बाद से जिले में भाजपा आंदोलनों के माध्यम से सपा को घेरने में लगी हुई है। गुरुवार को इसको लेकर पार्टी के लोगों ने जुलूस निकाल कर कलक्टे्रट में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला आरक्षण पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही सपा सांसद माफी मांगो के नारे लगाए गए। जुलूस में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर सहभागिता दर्ज कराई।महोबा से सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी के बयान के बाद से चौतरफा आंदोलन हो रहे हैं। गुरुवार को भाजपा ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पार्टी के लोगों ने जुलूस निकाला और विरोध जताते हुए नारेबाजी की गई। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री पर सपा सांसद की टिप्पणी से भड़की महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे लोग सपा सांसद माफी मांगो आदि के...