बरेली, मार्च 6 -- नगर में गुरुवार को चादरों के जुलूस निकले। धर्मशाला मंदिर में पूजन के बाद जुलूस शुरू हुए। नगर की मार्केट, शिवपुरी, मेवात व राजेंद्र नगर मोहल्लों में होकर जुलूस लाइनपार स्थित बाईी माई के प्राचीन सिद्ध पीठ पर पहुंचे। लोगों ने बाईजी मां की समाधि पर चादरें चढ़ाकर नगर को दैवी आपदा से बचाने की कामना की। मढ़ी से जुलूस पुरानी बाजार स्थित सीताराम की मढ़ी पर पहुंचीं। मंदिर पर पूजन के बाद जुलूसों का समापन हुआ। जुलूस में रामवीर पुरी, चंपतपुरी, राजेश गिरि, रोहित गिरि, विनाद रोहिता, सतीश चंद्र एडवोकेट, बब्लू ग्वाल, अशोक कुमार, दिनेश दिवाकर, सूरज पाठक आदि शामिल हुए। सुरक्षा को दोनों जुलूस में पुलिस मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...