मधेपुरा, मार्च 26 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण रामनवमी पर्व मनाने को लेकर पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने लोगों को आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व मनाने की अपील करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। फ्लैग मार्च में बाइक और पुलिस वैन से कुमारखंड थाना परिसर से मुख्य बाजार, स्टेट हाइवे 91 पर टिकुलिया बाजार, बिशनपुर बाजार, रामगंज, रहटा, लक्ष्मीपुर चंडीस्थान, यदुआपट्टी, रौता समेत पूरे थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस जरूरी है। बिना लाइसेंस या डीजे बजाने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी चौक चौराहे पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी । उन्होंने कहा कि हुुुड़दंग, मचाने व...