सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय बौद्ध महासभा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सम्राट अशोक धम्म् विजयदशमी मनाया। संगठन के लोगों ने जुलूस निकाल कर सद्भावना का संदेश संदेश दिया। बेंवा से डुमरियागंज तक निकाले गए जुलुस में शामिल लोगों ने कस्बा पहुंच कर बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को किया नमन। तहसील क्षेत्र के बेंवा स्थित पुलिस बूथ के पास क्षेत्र के बौद्ध अनुयायियों का जत्था एकत्र हुआ, जहां से नारा लगाते हुए डुमरियागंज स्थित बाबा साहेब प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। वहां त्रिशरण पंचशील बौद्धाचार्य श्रवण गौतम और विजय गौतम ने ग्रहण करवाया। भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष राममिलन गौतम ने कहा कि बौद्ध धम्म् के प्रचार-प्रसार में अशोक सम्राट ने उल्लेखनीय प्रयास किया, जिनमें हजारों स्तूपों का निर्माण, शिलालेखों और धम...