कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर। जुलूस ए मोहम्मदी अगस्त में निकाला जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 14-15 किमी लंबे इस जुलूस के संचालन के लिए जमीअत उलमा ने सात सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया है। इसमें शहर अध्यक्ष डॉ. हलीम उल्लाह खान, जुबैर अहमद फारुकी, कारी अब्दुल मुईद, मौलाना अंसार जामई, शारिक नवाब, मुफ्ती इजहार मुकर्रम और मौलाना अकील अहमद जामई शामिल हैं। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के सक्रिय युवाओं की सूची 10 दिनों में तैयार होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...