सीतामढ़ी, जून 27 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। जिले में मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूसों के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं और आपसी झड़पों में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय व सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विशेष चिकित्सा व्यवस्था की है। मुहर्रम को लेकर सदर अस्पताल को पहले से ही अलर्ट मोड में रखा गया था। घायलों के लगातार पहुंचने पर इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त व्यवस्था की गई। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के त्वरित उपचार के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. पी. झा और डॉ. अमित प्रकाश को विशेष रूप से तैनात किया। यह भी पढ़ें- चंदा विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच संघर्ष में 9 घायल 5 नर्सिंग स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई, जो लगाता...